चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक अदद मोटर साइकिल बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना खोराबार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मागदर्शन में, स0प0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना खोराबार के नेतृत्व में उ0नि0 चन्दन नारायण मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2024 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त सोनू कुमार पासवान पुत्र रामाज्ञा निवासी ग्राम रामलखना टोला सैनपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को चोरी का 01 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार की टीम-
1. उ0नि0 चन्दन नारायण थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. का0 ऋतुबसंत सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 चन्दन सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. का0 सूरज सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
