चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना गीडा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में उ0नि0 अरुण कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 219/2021 धारा 457,380 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त लड्डन पुत्र रईस निवासी कपरपुरा थाना उचकागांव जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अरुण कुमार सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 अतुल यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
4. हे0का0 शैलेन्द्र यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
5. का0 सुनिल यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
