Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित वांक्षित अभियुक्त/पशु तस्कर गिरफ्तार

 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित वांक्षित अभियुक्त/पशु तस्कर गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर थाना एम्स वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना एम्स के नेतृत्व में उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित 10 हजार रुपयें का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त सर्वेश मिश्रा पुत्र स्व0 व्यास मिश्रा निवासी ग्राम मिश्रौली थाना कटेया जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि दिनांक 25.07.2022 को सोनबरसा चौकी के पास चेकिंग के दौरान पिकप वाहन से 08 राशि गोवंश पशुओं को बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना चौरीचौरा पर मु0अ0सं0 306/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम पिकअप चालक नाम पता अज्ञात व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के क्रम में अभियुक्त सतीश मिश्रा व सर्वेश मिश्रा पुत्रगण स्व0 व्यास मिश्रा निवासीगण ग्राम मिश्रौली थाना कटेया जनपद गोपालगंज बिहार का नाम प्रकाश में आया । अभियुक्त सतीश मिश्रा उपरोक्त को दिनांक 14.08.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । 


गिरफ्तारी की टीम-


1. उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सोनबरसा बाजार थाना एम्स जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 मनीष यादव एसओजी प्रभारी जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 राममंगल सिह एसओजी टीम जनपद गोरखपुर

4. हे0कां0 रामइकबाल राव एसओजी टीम जनपद गोरखपुर

5. हे0कां0 अरूण खरवार एसओजी टीम, जनपद गोरखपुर

6. हे0कां0 करूणा तिवारी एसओजी टीम जनपद गोरखपुर

7. हे0कां0 दुर्गेश मिश्रा एसओजी टीम जनपद गोरखपुर 

8. कां0 रवि चौधरी एसओजी टीम जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies