चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 अदद सीलिंग फैन बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चौरी चौरा के नेतृत्व में उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 434/24 धारा 305 भा0न्या0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज को चोरी के 02 अदद सीलिंग के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 15.08.2024 को थाना स्थानीय पर तहरीर प्राप्त हुआ कि प्राथमिक विद्यालय सथरी के एम0डी0एम शेड में लगे 02 अदद सीलिंग फैन को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम–
1. उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. कां0 कृष्ण कुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. कां0 चन्द्रभान शाह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
4. कां0 सूरज यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
