Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद के 5 स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रितों को 5 -5लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 






स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता  से संबंधित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में संजीव प्रसारण देखा गया



 संभल (बहजोई) 18 अगस्त 2024 

      उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को  मा० मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन, लखनऊ में आर्थिक सहायता प्रदान की  गई जिसमें कार्यक्रम का संजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार बहजोई देखा गया । जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने जनपद सम्भल के दिवंगत अधिवक्ताओं  के आश्रितों  श्रीमती वीरवती, श्रीमती सरिता कुमारी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती शबनम जहां  को कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में पुष्प एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया तथा 5-5लाख  रुपए  की धनराशि डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की और  संवेदना व्यक्त की। 

  जिलाधिकारी  ने कहा न्यायपलिका  के अंतर्गत अधिवक्ताओं का बहुत ही प्रमुख स्थान होता है कानून सबके लिये समान है। अधिवक्ता बहुत ही न्यूनतम संसाधनों में काफी विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हैं।

वह न्यायिक व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करते हैं अधिवक्ता कल्याण निधि से जनपद के 5 दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पांच- पांच लाख रुपए की धनराशि दी गई है जो की ऑनलाइन उनके खाते में भेजी गई है । 

    जिलाधिकारी ने  बैठक में उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।


 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं अधिवक्तागण एवं दिवंगत अधिवक्ततों कें आश्रित उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies